संस्कार भारती की महिला कला साधिका समिति के तत्वाधान में हुआ जोर-जोर के साथ में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संस्कार भारती की महिला कला साधिका समिति के तत्वाधान में हुआ जोर-जोर के साथ में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य।

Tuesday, January 23, 2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-24T04:28:32Z
    Share
संस्कार भारती की महिला कला साधिका समिति के तत्वाधान में हुआ जोर-जोर के साथ में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य।


   संस्कार भारती की महिला शाखा कला साधिका समिति के तत्वाधान में राम भजन ,कीर्तन और नृत्य के साथ रामोत्सव मनाया गया। गत दिवस ब्राहमपुर स्थित उमा गुप्ता के आवास ,देश की बहादुर बेटी सुरभि गुप्ता की स्मृति सभागार में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया


जिसमें कला साधिका समिति की महिलाओं के द्वारा जश्न मनाया गया और पूरा वातावरण राममय हो गया।
  मातृशक्ति प्रमुख डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा -हम अपने पुराने सनातन धर्म की ओर लौट रहे हैं और बच्चों में अपनी सनातनी


 परंपरा व संस्कृति के गुण विकसित करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। डॉ उमा सिंह गौर ने कहा - सकल विश्व आज राममय है तो हम भी राममय होकर उन्हें याद कर रहे हैं।
 सीमा शर्मा ने राम आयेंगे भजन गाया ।


डॉ निशि अवस्थी ने राम स्तुति गायी।सरला चक्रवर्ती ने राम सुमरन किया।मीरा सिंह ने बधाई व सोहर गायीं। डॉ शिल्पी पाण्डेय ने राम नाम जाप की महत्ता बताई। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने अपनी कविता द्वारा कहा -दीपक से बाती कहने लगी,हो जाओ तैयार।

             22 जनवरी को ऐसे जले जैसे हो त्यौहार।।
पूनम रस्तोगी ने भजन प्रस्तुत किया।रितु के भजन ने मन मोहा। ममता ठाकुर ने कविता के माध्यम से राम को याद किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close