संविदा कर्मी के द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर गुस्साए कॉलोनी वासी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संविदा कर्मी के द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर गुस्साए कॉलोनी वासी

Tuesday, January 23, 2024 | January 23, 2024 Last Updated 2024-01-24T07:42:55Z
    Share
 3 दिन से अंधेरे में नई कॉलोनी निवासी 

  संविदा कर्मी के द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर गुस्साए कॉलोनी वासी 

   फतेहगंज पूर्वी जिला बरेली गत दिवस राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नई कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण नई कॉलोनी की बिजली पूर्ण रूप से बाधित हो गई ।


सभी लोगों ने इसकी सूचना बिजली घर मैं उपलब्ध संविदा कर्मी लाइनमैन को दी इसके बाद संविदा कर्मी के द्वारा सुविधा शुल्क लेने के उपरांत 24 घंटे के बाद ट्रांसफार्मर रखा गया ,लेकिन मात्र 6 घंटे ट्रांसफार्मर चलने के बाद अस्पताल के पास झूलते हुए


तारों के द्वारा आपस में टकराने के उपरांत ट्रांसफार्मर दोबारा से फुंक गया लोगों का कहना है, कि उन्होंने देर रात संविदा कर्मी को सुविधा शुरू देकर ट्रांसफार्मर को सही करवाया उसके बाद भी ट्रांसफार्मर 2 घंटे भी नहीं चल सका,


इसके बाद कॉलोनी वासियों ने संविदा कर्मी लाइनमैन को फिर फोन किया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है ,तब ट्रांसफार्मर नया बदलवाने के नाम पर उसने फिर से सुविधा शुल्क की मांग की जिस पर लोगों में आक्रोश आ गया ,



3 दिन से बिजली आपूर्ति खत्म होने के कारण लोगों को पानी आज की समस्या होने लगी सभी घरों के इनवर्टर जवाब दे गए ,उसके बाद काफी संख्या में नई कॉलोनी निवासी बिजली घर पहुंचे ,जहां विद्युत सप्लाई बहाल करने का आश्वासन देकर कॉलोनी वासियों को शांत कराया गया


कॉलोनी निवासियों ने विद्युत सप्लाई न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है, अवर अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया खराब ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है ,जल्दी सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। उधर बिजली विभाग के चीफ


इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि अगर संविदा कर्मी के द्वारा रुपए की मांग की गई है क्या कोई भी रुपया लिया गया है ,तो उसके खिलाफ जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी ,नई कॉलोनी में दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है ।।बिजली की आपूर्ति जल्द ही सुचारु कर दी जाएगी ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close