विधायक ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विधायक ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

Wednesday, January 10, 2024 | January 10, 2024 Last Updated 2024-01-11T06:07:39Z
    Share
विधायक ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण


बिल्सी। आज बुधवार को क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के गांव जामुनी में विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनका दायित्व है

और इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से निरंतर देश और प्रदेश में विकास की ओर अग्रसर है।


भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखती है। इस मौके पर सुनील शाक्य, प्रशांत शर्मा, केसी शाक्य, राजेश कश्यप, उदय प्रताप, चरन सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close