राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1

Tuesday, February 6, 2024 | February 06, 2024 Last Updated 2024-02-06T15:56:16Z
    Share
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1

बदायूँ: आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर चल रहे ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद कार्यशाला का आयोजन कादरचौक रमजान पुर उझानी बुरा फरीदपुर दहंगंवा


 सहसवान वर्नी ढकपुरा अंबियापुर बिल्सी में हुआ इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उत्तर प्रदेश में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके क्वार्टर में पाए जाने के बाद आज कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें


 चिंता है कि वहां एक सामान्य लड़की को किस तरह का डर महसूस होता होगा उन्होंने कहा, ‘‘उप्र के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला न्यायाधीश ने इच्छा मृत्यु मांगी. अब बदायूं में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके घर में पाया गया, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं.’’


 उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में महिला न्यायाधीशों की सुरक्षा का ये हाल है, तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी.’’ ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-एक है.


हर घंटे आठ महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं. इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष विरेश सिंह तोमर व गौरव सिंह राठौर ने कहा उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है, क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते


अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है. अब महिलाओं की और समाज की जागरूकता ही उन्हें दमन और हिंसा के इस भंवर से निकालेगी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जजी परिषर आवासों पर सुरक्षा


के पुख्ते इंतजाम की मांग की । कादरचौक ब्लॉक पर कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर शाक्य ने, उझानी ब्लॉक पर जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, सहसवान ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह, दहंगंवा ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह,


अंबियापुर ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर सिंह एवं नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। उक्त कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close