11 लाख के तीन बकायेदारों को पकड़ा, एक ट्रैक्टर किया कुर्क
शाहबाद (रामपुर)। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने चार बकायेदारों को यहां पहुंचकर कार्रवाई की। एक बकायेदार के नहीं मिलने पर उसके ट्रैक्टर को कुर्क करके तहसील ले आया गया। राजस्व वसूली को लेकर नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा के नेतृत्व में बकायेदारों से वसूली करने के लिए
अभियान चलाया गया। इस अभियान में शाहबाद तहसील क्षेत्र के काशवनगला गांव निवासी लाल सिंह पर एक लाख 89 हजार 451 रुपये बैंक की देनदारी थी। ऋण जमा नहीं करने पर वसूली के आदेश हुए।
जिस पर कार्रवाई करते हुए बकायेदार को दबोच लिया गया। इसी दौरान धनोरा गांव निवासी महबूब पर भी बैंक का चार लाख ग्यारह हजार 833 रुपये का ऋण बकाया था। क्षेत्र के मियागंज गांव निवासी जमील पर भी बैंक का तीन लाख 73 हजार रुपये का ऋण की बकाया था।
इन तीनों बकायेदारों को तहसील लाया गया। वहीं क्षेत्र के बंदार गांव निवासी वीरपाल जिन पर भी ऋण का दो लाख 89 हजार रुपये बकाया था, लेकिन बकायेदार वीरपाल मौके पर नहीं मिला। जिस कारण राजस्व विभाग की टीम उनका ट्रैक्टर कुर्क कर तहसील ले आई।
नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा ने बताया कि लाल सिंह, महबूब और जमील से आंशिक धनराशि जमा करने के बाद उपरोक्त तीनों को छोड़ दिया गया। जबकि वीरपाल निवासी बंदर का ट्रैक्टर कुर्क कर लिया गया है
और तहसील में खड़ा करा लिया है। उपरोक्त तीनों बकायादारों को जल्द से जल्द धनराशि जमा करने को निर्देशित किया गया है।