136 क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद
बदायूं। जिले में 136 क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराने लगे हैं। 250 से ज्यादा किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पीएसीएफ ने 11 केंद्र बनाए हैं। शेष केंद्र अन्य क्रय एजेंसियों के हैं।
सरकार ने बी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल था। इस वर्ष की गेहूं खरीद का अभी जिले को लक्ष्य नहीं मिला है। एक मार्च तक लक्ष्य मिल जाएगा।
पिछले साल जिले को 12.5 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष मात्र 1.9 फीसदी ही लक्ष्य हासिल किया जा सका था।