14 माह से लापता मजदूर की वीडियो वायरल, हत्या की आशंका , परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

14 माह से लापता मजदूर की वीडियो वायरल, हत्या की आशंका , परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार

Thursday, February 29, 2024 | February 29, 2024 Last Updated 2024-02-29T10:03:55Z
    Share
14 माह से लापता मजदूर की वीडियो वायरल, हत्या की आशंका , परिजनों ने एसएसपी से लगाई  गुहार


उसहैत : कस्बा उसहैत वॉर्ड नं सात निवासी मोहम्मद सगीर को कस्बे का ही लेबर ठेकेदार नजरुल पुत्र हब्बू मजदूरी के लिए अपने साथ बैंगलोर ले गया था जहां से मोहम्मद सगीर का लगभग एक


माह तक अपने परिजनों से संपर्क होता रहा उसके बाद उससे संपर्क टूट गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जब ठेकेदार से पुत्र से बात करने को बोला तो वो टालमटोल करता रहा और बाद में कह दिया


 कि तुम्हारा बेटा कहीं चला गया है। मिल जाएगा तभी बात करा देंगे ।
सगीर की मां का कहना है कि अब पुत्र के गायब होने के लगभग चौदह महीने बाद पुत्र का एक


वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ठेकेदार नजरूल अपने भाईयों के साथ मेरे पुत्र को तालिबानी अंदाज़ में बांधकर घुटनों के बल बिठाकर प्रताड़ित करते हुए वीडियो बना रहा है,वीडियो को देखने के


बाद मजदूर की मां को आशंका है कि ठेकेदार नजरूल ने ही अपने भाईयों सिराज, सज्जाद और सद्दाम पुत्रगण हब्बू के साथ मिलकर मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी की है ।
मजदूर सगीर के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से भी कई बार पुत्र के गायब होने के संबंध


 में ठेकेदार नजरूल व उसके भाईयों के खिलाफ़ तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अब तक हार कर गरीब मां बाप एसएसपी की शरण में इंसाफ की

गुहार लेकर पहुंचे और ठेकेदार नजरूल और उसके भाईयों द्वारा बनाई गई तालिबानी अंदाज़ में प्रताड़ित करने की वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close