20 फरवरी को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

20 फरवरी को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Friday, February 16, 2024 | February 16, 2024 Last Updated 2024-02-16T12:25:10Z
    Share
20 फरवरी को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस


बदायूँ : 16 फरवरी। शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि 17 फरवरी 2024 (शनिवार) को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती


परीक्षा आयोजित की जा रही है तथा 19 फरवरी 2024 को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है, जिसमें अधिकांश अधिकारी उनकी व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगें।


उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2024 (शनिवार) को आयोजित होने वाला तहसील दिवस दिनांक 20 फरवरी 2024 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 20 फरवरी 2024 को तहसील सहसवान में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया


 जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे व आमजन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close