किसान प्रोटेस्ट: किसानों ने किया 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान, कहा अब सरकार से नहीं होगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान प्रोटेस्ट: किसानों ने किया 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान, कहा अब सरकार से नहीं होगी

Monday, February 19, 2024 | February 19, 2024 Last Updated 2024-02-20T05:59:00Z
    Share
किसान प्रोटेस्ट: किसानों ने किया 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान, कहा अब सरकार से नहीं होगी

दिल्ली किसानप्रोटेस्ट :*दातासिंहवाला बॉर्डर और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पिछले एक हफ्ते से किसान बैठे हैं
 किसानों ने रविवार को केंद्र सरकार से मिले प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद से पंजाब के किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली में कूच करने का ऐलान कर दिया है।


किसान नेताओं का कहना है कि वह शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार अब तक आंसू गैस व प्लास्टिक की गोलियां चलाकर किसानों को उकसाने की प्रयास कर रही है।


21 फरवरी को उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक पाएगा। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने देश के सभी किसान संगठनों से दिल्ली कूच से पहले साथ आने का आह्वान किया है। रविवार को केंद्र ने किसानों के साथ चौथे दौर की बातचीत की थी।

MSP पर किसानों को एक प्रस्ताव सौंपा

जिसके बाद से केंद्र ने MSP पर किसानों को एक प्रस्ताव सौंपा था। जिस पर किसानों ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सोमवार को केंद्र सरकार के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए अपनी सभी मांगे मानने तक आंदोलन से पीछे न हटाने का ऐलान कर दिया।


 कर्ज माफी, किसान पेंशन व किसानों पर दर्ज मुकदमे समेत सभी मांगो के लिए पंजाब के किसान पिछले एक हफ्ते से हरियाणा के शंभू बॉर्डर और दातासिंहवाला बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

किसानों और पुलिस के बीच झड़प

हरियाणा में प्रवेश को लेकर पहले 2 दिन किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें किसान व फोर्स को चोटें भी आई थी। किसान संगठन और केंद्र सरकार बातचीत के लिए एक सप्ताह के दौरान चार बार आमने-सामने बैठे हैं।


 पहले तीन दौर की बातचीत दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं हुई। लेकिन रविवार को हुई बातचीत के लिए प्रस्ताव के बाद आंदोलन खत्म होने की संभावना बढ़ सकती है।

प्रस्ताव को नकारा

क्योंकि सोमवार को किसानों ने MSP पर रविवार को केंद्र से मिले प्रस्ताव ना सिर्फ नकारा, बल्कि भविष्य में बातचीत करने की बजाय दिल्ली कूच करने, अपनी सभी मांगों को नहीं मानने तक आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। हरियाणा सरकार अब तक पंजाब के किसानों को सीमा पर रोकने में सफल रही है।

लेकिन हरियाणा से समर्थन मिलने के बाद सरकार के लिए किसानों को रोक पाना आसान नहीं होगा।जिससे कि दिल्ली से सटी सीमा क्षेत्र में किसानों की आहट से फिर 2020-21 की कहानी दोहराने का डर सताने लगा है।


किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए, हरियाणा से लगे टिकरी व शंभू बॉर्डर पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने कई लेयर की सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close