मिलक में 2.10 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
*मिलक* (रामपुर)। मिलक क्षेत्र में 2.10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह फैसला क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में किया गया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी की मौजूदगी में हुई बैठक में सांसद ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विकासखंड कार्यालय स्थित सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में 2.10 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
बैठक में 15 में वित्त आयोग वर्ष 2023 - 24 की कार्य योजना और उसके प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में बोलते हुए सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि लोकतंत्र गांव से शुरू होता है। राजनीतिक की प्रथम सीढ़ी गांव से ही प्रारंभ होती है। देश की आधी आबादी गांव में रहती है।
मोदी सरकार ने देश में बदलाव किया है। पूर्व की सरकारें निजी हित के बारे में सोचती थी। वर्तमान सरकार चाहे राज्य की हो या केंद्र की। देश के विषय में सोचती हैं।
आम आदमी से लेकर उद्योगपति हो या सरकारी कर्मचारी सभी के हित के लिए कार्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार ने बैठक में आए हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों से कहा
कि वह अपने-अपने गांव में जो भी विकास कार्य होने हैं उनकी सूची बनाकर प्रस्ताव दे दें जिसमें खड़ंजा, नाली,सीसी रोड, पुलिया आदि कार्य प्राथमिकता से शीघ्र कराए जाएंगे। बैठक में ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार,
बीडीओ धीरेंद्र पाल सिंह चौहान, पीयूष वर्मा, रजनीश पटेल, अशोक पांडे, शशांक गंगवार, टेकचंद गंगवार, मोहित रस्तोगी,
राम सिंह गंगवार, महिपाल सिंह यादव, रवि शंकर,अभय सिंह चौहान, क्षेत्र के बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और सचिव आदि मौजूद रहे।