भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर 235 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद बरेली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर विधानसभा से 165 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कैंट विधानसभा से 70 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,
फरीदपुर विधानसभा से लगभग 50 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा
कि भारतीय जनता पार्टी में सभी का सम्मान एक समान है सबका साथ और सबका विकास पर पार्टी अपना कार्य करती है
आज आप सब ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर परिवार को बढ़ाने का कार्य किया है आप सभी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे और उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हम जीत रहे हैं ,
इस मौके पर सासंद संतोष कुमार ने कहा कि आप सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है आप सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा आप लोगों के आने से पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी ,
मौके पर उपस्थित शहर विधायक, बन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहां की भारतीय जनता पार्टी में बिना भेदभाव के सभी का कार्य किया जाता है,
मंच पर उपस्थित महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आप सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत है, पार्टी में खुले मन से कार्य करिए और केंद्र सरकार बार राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें पार्टी सबका
साथ सबका विकास के साथ कार्य करती है और करती रहेगी और मंच पर उपस्थित कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका स्वागत किया। फरीदपुर में विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह
ने लगभग 50 लोगों को भाजपा की सदस्यता कार्यालय पर ग्रहण करवाई।। और सभी नए कार्यकर्ताओं का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया गया, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के संयोजक उमेश कठेरिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं का भवय स्वागत किया ,
इस दौरान ब्रिज क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह शाक्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष जी, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम जी, जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह जी, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ,शहर विधायक अरुण कुमार जी,