पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

Tuesday, February 6, 2024 | February 06, 2024 Last Updated 2024-02-06T13:53:43Z
    Share
पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे हैं दर्ज

बदायूं के गांव सालारपुर निवासी फिरासत के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।



बदायूं के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 हजार के इनामी गैंगस्टर फिरासत को दबोच लिया। पुलिस उसको कई दिनों से तलाश कर रही थी।


उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी फिरासत गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था।

काफी समय से उसकी तलाश थी। कई बार पुलिस उसके घर पर दबिश दे चुकी थी लेकिन आरोपी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

उसकी तलाश में कई मुखबिर भी लगाए थे। जहां भी उसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस टीम वहीं जाकर दबिश दे रही थी। आरोपी काफी शातिर है।


इससे वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा था। मंगलवार सुबह पुलिस को उसकी सटीक सूचना मिली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close