मार्च में विवाह बंधन में बंधेंगे 2500 जोड़े

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मार्च में विवाह बंधन में बंधेंगे 2500 जोड़े

Friday, February 16, 2024 | February 16, 2024 Last Updated 2024-02-16T11:48:22Z
    Share

मार्च में विवाह बंधन में बंधेंगे 2500 जोड़े

*रामपुर*। मार्च के पहले सप्ताह में 2500 जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। फिजिकल काॅलेज के मैदान में होने वाले समारोह की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने सामूहिक विवाह के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में कार्यक्रम के लिए डीएम जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंदकिशोर कलाल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।


इसमें सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त आवेदन पत्रों का खंड


 विकास अधिकारी और नगरीय क्षेत्र के आवेदन पत्रों का संबंधित अधिशासी अधिकारी के स्तर से सत्यापन होना है। सत्यापन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई जाए, लापरवाही होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी या अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

डीएम ने कहा कि सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना के तहत निर्धारित पात्रता रखने वाले लाभार्थी अनिवार्य रूप से योजना का लाभ लें। योजना के तहत जिले में 2500 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है।


 बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close