नगर पालिका प्रशासन ने पकड़े 48 बंदर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर पालिका प्रशासन ने पकड़े 48 बंदर

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T14:05:56Z
    Share
नगर पालिका प्रशासन ने पकड़े 48 बंदर

बिलासपुर। नगर पालिका ने बंदर पकड़ो अभियान के संपन्न होते ही कुत्ता पकड़ो अभियान चलाने की भी घोषणा कर दी है। उत्पाती बंदरों का प्रकोप कम करने के बाद अब आवारा कुत्तों से भी नागरिकों को निजात दिलाई जाएगी।

बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाई गई फुरकान अल्वी ठेकेदार की टीम अब कुत्ते पकड़ने का भी काम करेगी। पालिका के अभियान प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया


 कि बंदर पकड़ने के अभियान के खत्म होते ही कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के नजदीक एक छत पर पिंजरा लगाकर 48 बंदर पकड़े गए।

अब तक कुल 535 उत्पाती बंदर पकड़कर जंगल में छोड़े जा चुके हैं। ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर में अब बंदरों की संख्या खत्म हो चुकी है। लोगों की मांग पर अब पालिका कुत्ता पकड़ने का अभियान शुरु करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close