कल से 64,166 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कल से 64,166 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं

Wednesday, February 21, 2024 | February 21, 2024 Last Updated 2024-02-21T13:59:40Z
    Share
कल से 64,166 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षाएं


बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियों को मंगलवार को पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार से जिले के 99 केंद्रों पर 64,166 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। अन्य व्यवस्थाओं को भी पूरा कर लिया गया।

नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षाएं कराने को 20 सेक्टर और 99 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पांच-पांच सदस्यों के छह सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।


 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम ने भी काम शुरू कर दिया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के दौरान प्रत्येक पाली में चार-चार कर्मचारी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।

मंगलवार को संबंधित जोनल मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देखा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएंगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close