बंदरों के हमले में छत से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बंदरों के हमले में छत से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Wednesday, February 21, 2024 | February 21, 2024 Last Updated 2024-02-21T14:04:02Z
    Share
बंदरों के हमले में छत से सड़क पर गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय मौत


कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के उत्पात से एक महिला की जान चली गई। महिला छत पर कपड़े उतारने गई थी। तभी उस पर बंदरों ने हमला कर दिया था।


बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला की रात हो गई। गांव निवासी माया देवी (55) पत्नी हरवीर सिंह मंगलवार शाम के समय अपने घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं, तभी अचानक उनकी छत पर बंदरों का झुंड आ गया। महिला ने उन्हें भगाने की कोशिश की।

बंदरों ने उन पर ही हमला कर दिया। इससे महिला घर के बाहर खड़ंजे पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।


हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले रात करीब एक बजे हायर सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। महिला के पति खेती करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close