देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने विदेशों में बढ़ाया भारत का मान : सांसद घनश्याम सिंह लोधी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने विदेशों में बढ़ाया भारत का मान : सांसद घनश्याम सिंह लोधी

Wednesday, February 21, 2024 | February 21, 2024 Last Updated 2024-02-21T14:09:11Z
    Share
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने विदेशों में बढ़ाया भारत का मान : सांसद घनश्याम सिंह लोधी

शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद नगर के आंवला रोड स्थित रामरतन सिंह फॉर्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी संपर्क प्रमुख अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया


 गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि आज हमारा देश गर्व से सीना चौड़ा कर रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान विदेशों में बढ़ाया है। प्रत्येक परिवार एवं 140 करोड़ भारतवासियों की चिंता आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि देश की सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है।


देश के प्रत्येक गरीब की चिंता सरकार द्वारा की जा रही है। कार्यशाला को जिला उपाध्यक्ष एवं लाभार्थी प्रमुख संजय चौधरी, पूर्व विधायक काशीराम, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, विधानसभा संयोजक विवेक पांडेय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने एवं अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, विमल जोशी, रमेश कठेरिया, राजकुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close