डीआईजी मुनिराज के निर्देश पर मंडल भर में चला आपरेशन हंट, 80 आरोपित दबोचे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीआईजी मुनिराज के निर्देश पर मंडल भर में चला आपरेशन हंट, 80 आरोपित दबोचे

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T14:04:58Z
    Share
डीआईजी मुनिराज के निर्देश पर मंडल भर में चला आपरेशन हंट, 80 आरोपित दबोचे


मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मुनिराज जी. के निर्देश पर मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में वारंटी और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हंट के तहत अभियान चलाया गया।


इस दौरान 12 वारंटी, 5 वांछित समेत कुल 80 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।डीआईजी मुनिराज जी. ने बताया कि रविवार सुबह से रात्रि तक चले अभियान के दौरान अमरोहा पुलिस ने एक वारंटी और एक वांछित समेत आठ,


बिजनौर पुलिस ने दो वारंटी समेत 14 और रामपुर पुलिस ने 5 वारंटी समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी तरह मुरादाबाद पुलिस ने 3 वारंटी,


 2 वांछित और 13 अन्य आरोपितों को मिलाकर 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया। अभियान में संभल जिले की पुलिस ने 1 वारंटी, 2 वांछित समेत 21 आरोपितों को


 गिरफ्तार कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close