तारकशी में करंट आने से युवक की मौत,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तारकशी में करंट आने से युवक की मौत,

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T15:46:56Z
    Share
तारकशी में करंट आने से युवक की मौत, फसल की रखवाली करने गया था युवक

बदायूं के हजरतपुर इलाके में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेत में की गई तारकशी से एक युवक की जान चली गई। तारकशी में करंट आ रहा था, उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात तारकशी में करंट आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाकिम पुत्र सोहनपाल रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।


परिवार वालों के मुताबिक हाकिम खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पड़ोसी खेत मालिक ने तारकशी लगा रखी थी। रात उसमें करंट लगा दिया था। 


जैसे ही युवक तारकशी की चपेट में आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस भी वहां आ गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close