पीएम करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, सीएम योगी ने परखी तैयारियां पहुंचे सम्भल ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीएम करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, सीएम योगी ने परखी तैयारियां पहुंचे सम्भल ।

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T15:58:24Z
    Share
पीएम करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, सीएम योगी ने परखी तैयारियां पहुंचे सम्भल ।

पहले राम .... अब राजनीति का कल्कि की धाम ।

प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान मीडिया को रखा दूर , पत्रकारों ने जताई नाराजगी ।
 
संभल-12 फरवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। यहां उन्होंने ऐंचोड़ा कंबोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 19 फरवरी को होने जा रहे श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत मुआयना किया और अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए।


इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने 19 को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी पीएम के कार्यक्रम स्थल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण सीएम योगी ने श्री कल्कि धाम


 के लिए बनने वाले गर्भगृह और हेलीपैड का किया निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री का निर्देश, कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को ना होने पाए असुविधा निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने की संभल सहित मुरादाबाद मंडल के अफसरों संग समीक्षा बैठक


 की कहा कि संतों को न हो किसी प्रकार की असुविधा समीक्षा बैठक में अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज गति से पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास के इलाके को समतल करा लिया गया है। साथ ही मिट्टी से गड्ढे भरवा लिए गए हैं।


 इसके अलावा छह हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो से गर्भगृह और वीवीआईपी सहित अन्य आगंतुकों के प्रवेश की जानकारी ली। सीएम योगी ने आगंतुकों खासकर संतों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के निर्देश दिये अधिकारियों को 


सड़कों की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराएं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐंचोड़ा कंबोह तक आने वाले सभी मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए। मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए।


साथ ही शौचालय और पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए। हेलीपैड को भी समय पर पूरा करा लिया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट रहे और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close