कानपुर वेटनर्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिससे रामपुर में के खिलाड़ियों में खुशी की लहर
रामपुर। 25वीं अंतरराज्जीय उत्तर प्रदेश वेटनर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में रामपुर वेटनर्स ने ने कानपुर वेटनर्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिससे रामपुर में के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
कानपुर के डीएवी ग्राउंड पर टॉस जीतकर कानपुर वेटनर्स के कप्तान रजनीश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 127 रन बनाएं।
कानपुर की ओर से चंद्रबल ने 25 और वैभव ने 25 रन का योगदान दिया। रामपुर के बॉलर गुलवेज मियां ने तेज गेंदबाजी करते हुए मात्र 11 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए।
इसमें मोहित कटारिया ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। रामपुर की ओर से बल्लेबाज विजय तमांग ने 39 रन और मोहित कटारिया ने 30 रन,
रवि ने 11, मोहसिन ने15 रन का योगदान दिया। कानपुर के बॉलर प्रमोद कुमार ने दो विकेट, शैलेंद्र शुक्ला और सुशील नारायण ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।