भाकियू लोकशक्ति ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सदर रामपुर को किसानों की विभिन्न समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा
*मिलक*- आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामपुर सदर को दिया, बताते चले आज सभी किसान मंडल अध्यक्ष अब्दुल हफीज़ जी के आवास पहाड़ी गांव मीट फेक्ट्री के पास रामपुर में ज़िला अध्यक्ष लाला राम गंगवार के नेतृत्व में एकत्रित हुए और किसानों के हितों को लेकर वहाँ पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। मंच का संचालन आसिफ अज़हरीं ने किया ज़िला उपाध्यक्ष मतीन खान ने किसानों का कर्ज माफ करने व
फसलों का सही दाम मिलने पर ज़ोर दिया मण्डल उपाध्यक्ष उवैस खान ने सभी किसानों को एक जुट होने का संदेश दिया व प्रदेश प्रवक्ता तौकीर पाशा ने इस बार साठा धान बौने की मांग की व किसानों के कर्ज को माफ करने को कहा व सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी व रागिब खान को नगर प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर मतीन खान , तौसीफ रज़ा, उवैस खान, खान उल्ला खान शावेज़ , फईम भाई, शानदार भाई , इस्लाम भाई महेश गंगवार , महिपाल गंगवार , राम स्वरूप , राज कुमार , बिलाल खान, मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी मेहंदी हसन, अशरफ अली, जिला उपाध्यक्ष मुसर्रत अली, जिला मीडिया प्रभारी आकिल कस्सार, युवा जिला अध्यक्ष नदीम खान बरेली,आदि किसान मौजूद रहे।