भारत बंद के लिए किसानों ने भरी हुंकार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत बंद के लिए किसानों ने भरी हुंकार

Tuesday, February 13, 2024 | February 13, 2024 Last Updated 2024-02-13T13:43:20Z
    Share
भारत बंद के लिए किसानों ने भरी हुंकार

रामपुर। कई जिलों से दिल्ली के लिए किसान कूच रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। सोमवार को भाकियू टिकैत गुट के किसान नेताओं ने टांडा


और शाहबाद क्षेत्र में पंचायत कर भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भी भारत रत्न देने की मांग की है। टांडा में आयोजित पंचायत में किसानों ने जिले में साठा धान लगाने पर पाबंदी लगाने पर कड़ी नाराजगी जताई।


विभिन्न मांगों का पत्र तहसीलदार को सौंपा। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने 16 फरवरी को होने वाले देशव्यापी भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। सोमवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव डॉ.

नौ सिंह ढिल्लो व हसीब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों किसान नगर के रामपुर रोड स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र हुए।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो ने कहा कि किसानों को एकजुट होना होगा। सरकार द्वारा किसानों के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। हसीब अहमद ने कहा कि भाकियू टिकैत चौधरी चरण सिंह को मिलने वाले भारत रत्न का स्वागत करती है


और महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की मांग करती है। किसानों को प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव नहीं करना चाहिए, बल्कि विधायकों और सांसदों का घेराव कर उनसे सवाल पूछने चाहिए।


 बैठक में जिलाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल, साबिर अली, नौशे अली, बलजीत सिंह, इंतजार, मोहमद जावेद, सचिन कुमार, राशिद चौधरी, प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव, प्रदेश युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार के आने पर भड़े किसान
बैठक में ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम के स्थान पर नायब तहसीलदार के आने पर किसान भड़क गए। जिस पर नायब तहसीलदार ने बताया की एसडीएम टांडा में नहीं हैं। जिस पर किसानों ने तहसीलदार को मौके पर बुलाने को कहा। तहसीलदार अविनेंद्र शुक्ला ने किसानों का पांच सूत्री ज्ञापन लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close