बगरैंन-बगरैंन में विश्व कामना को लेकर लक्ष्मी नारायण महा यज्ञ पाँच दिवसीय विशाल महारुद्र यज्ञ के आयोजन
के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।
सोमवार को महिलाओं ने आचार्यों के देख रेख में कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्रा प्रारंभ की कलश यात्रा के आगे-आगे कई लोग घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे।
यज्ञ स्थल से चलकर कंकाली माता मंदिर होते हुए सोमवार बाजार होते हुए गौरी शंकर इंटर कॉलेज के पास से यज्ञ स्थल तक पहुंची इस पर महंत कन्हैया दास ने बताया 26 फरवरी से 1 मार्च तक वैदिक रीति से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
1 मार्च को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ परिसर में 1 मार्च विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।