धूप खिलने से चढ़ा तापमान, अभी पलट सकता है मौसम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धूप खिलने से चढ़ा तापमान, अभी पलट सकता है मौसम

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T12:44:18Z
    Share
धूप खिलने से चढ़ा तापमान, अभी पलट सकता है मौसम

बदायूं। धूप खिलने के कारण शुक्रवार के बाद शनिवार का दिन भी राहत भरा रहा। सुबह से खिली धूप ने सर्दी से राहत दी। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है। फिर से बूंदाबांदी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से पड़ रही ठंड पूरे जनवरी में जारी रही। पूरे जनवरी में तो एक-दो दिन ही धूप ही निकली। ठंड के कारण लोग काफी परेशान रहे। पूरा महीना शीतलहर और गलन के साथ बीता। फरवरी की शुरुआत में बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी। कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी ने सर्दी में और ज्यादा इजाफा कर दिया।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी से थोड़ा छुटकारा मिला। रात में कोहरे ने भी ज्यादा परेशान नहीं किया। वहीं, शनिवार सुबह से ही धूप निकल आई। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा था।

 वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24.1 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, धूप से राहत तो मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम पलट सकता है। रविवार को भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।


 इसके बाद भी बारिश की संभावना दो-तीन दिन तक है। इससे ठंड में इजाफा हो सकता है तो आगामी दिनों में तापमान गिर सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close