वेबासाइट पर पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केन्द्रों पर कर सकते गेहूँ विक्रय

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वेबासाइट पर पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केन्द्रों पर कर सकते गेहूँ विक्रय

Monday, February 26, 2024 | February 26, 2024 Last Updated 2024-02-27T07:55:29Z
    Share
वेबासाइट पर पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केन्द्रों पर कर सकते गेहूँ विक्रय

बदायूँ : 27 फरवरी। जिला खाद्य विपर्णन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत 01 मार्च, 2024 से गेहूँ खरीद प्रारम्भ होगी। गेहूँ खरीद हेतु जनपद बदायूँ में 136, गेहूँ कय केन्द्रों पर गेहूँ की खरीद की जायेगी।


 किसानों के साथ-साथ बटाईदारों से भी होगी इस बार गेहूँ खरीद। बटाईदार खाद्य विभाग की वेबासाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर सरकारी कय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय कर सकते है।


उन्होंने किसानों को इस बार उतारई छनाई की मद में रू0 20/- प्रति कुंटल की दर से किया जायेगा अतिरिक्त भुगतान। गेहूँ कय केन्द्रों पर गेहूँ की उतराई एवं साफ-सफाई हेतु किसानों द्वारा श्रमिकों को किये गये भुगतान का मूल्य सरकार द्वारा किसानों को विकय किये गये गेहूँ


के समर्थन मूल्य रू0 2275 प्रति कुं० के अतिरिक्त दिया जायेगा, यानि इसबार किसानों के बैंक खातों में विक्रय किये गये गेहूँ के सापेक्ष रू0 2295 रू0 प्रति कुं० प्राप्त होगा। इस प्रकार विगत वर्ष के सापेक्ष सरकारी गेहू कय केन्द्रों पर गेहूँ


 विक्रय करने पर किसानों को रू0 170 प्रति कुं० अधिक प्राप्त होगा।
कृषक बन्धुओं और बटाईदारों से अनुरोध है कि गेहूँ विक्रय हेतु खाद्य विभाग की वेबासाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर अपना गेहूँ सरकारी गेहूँ कय केन्द्रों पर ही विक्रय कर अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करें।


अतः महोदय से अनुरोध है कि अनुरोध के साथ कि शासकीय हित में स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close