मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज
रामपुर। ठंड के बीच हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसमें बुखार, जुखाम, त्वचा, सांस रोगी व संक्रमण के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों की जांच की गई।
इस दौरान कुल 2632 मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दवाई दी। आरोग्य मेले में 1219 पुरुष, 1025 महिलाएं व 388 बच्चों ने जांच कराई। बिलासपुर के नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केमरी, नबाबगंज,
बेगमाबाद, मानुपरओझा में रविवार की सुबह से ही आरोग्य स्वास्थ्य मेला शुरू हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीज हसन अंसारी ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद सीएचसी पर चार चिकित्सकों ने उपचार के लिए
310 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया सभी को दवाईयां दी गईं। इसके अलावा दस लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिसमें केमरी में 120, नवाबगंज में 115, बेगमाबाद में 110, मानपुरओझा में 105 मरीजों का उपचार किया गया।
डाॅक्टरों ने बताया कि मरीजों में सर्दी जुकाम, बुखार के मरीज अधिक रहे। वहीं स्वार की छह पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लगभग 200 रोगियों की जांच की गई। जिसमें सांस और त्वचा के रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलकखानम में डॉक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 51 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। जिसमें बुखार के 6, त्वचा के 12, सांस के 2 और उदर का एक रोगी पाया गया, इन्हें का उपचार दिया गया। 200 रोगियों की जांच हुई