जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित कई पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट( घर में ही नजर बंद)कर लिया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित कई पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट( घर में ही नजर बंद)कर लिया गया

Tuesday, February 13, 2024 | February 13, 2024 Last Updated 2024-02-13T10:50:34Z
    Share
गाजीपुर बॉर्डर रवाना होने से पूर्व ही भारतीय किसान यूनियन( महात्मा टिकैत) जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित कई पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट( घर में ही नजर बंद)कर लिया गया,


 आज दिनांक 13 फरवरी को सुबह 8:00 बजे करीब बदायूं से भारतीय किसान यूनियन( महात्मा टिकैत) बदायूं के जिला अध्यक्ष परवेज़ आलम के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एक दल गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए निकला ही था


 कि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स भेजकर जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित तमाम पदाधिकारी को परवेज आलम के आवास स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया


 जिस कारण कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हैजिला अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि भले ही जिला प्रशासन ने आज हमें नजर बंद कर दिया है लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी


 जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि हम अपने अन्नदाताओं के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे, महासचिव रामस्वरूप ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं,


जिला सचिव शहजाद हुसैन ने कहा सरकार को किसने की परेशानियों को गंभीरता से समझना चाहिए
 जिला प्रभारी श्री राम और तहसील अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी किसानों के अधिकारों की लड़ाई आखरी सांस तक लड़ने की शपथ ली
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close