उत्तर प्रदेश बदायूं में महिला जज ने सरकारी आवास में फंदे पर लटक कर दी जान, जिला प्रशासन में मची खलबली
बदायूॅं आज शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
सुबह कर्मचारियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को बताया, जिससे सभी लोग मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी आ गए। वह सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। इसकी सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
मामले की जांच की जा रही है। सूचना पर सरकारी आवास पर लगी लोगों की भीड़