शहर के प्रतिष्ठित होटल में नाश्ते के दौरान पराठे में मिली हड्डी
मामले की शिकायत एक्स पर की गई
बरेली स्टेशन रोड पर स्थित होटल पंचाम कॉन्टिनेंटल में छात्रों के द्वारा नाशता किए जाने के दौरान आलू के पराठे में हड्डी पाई गई, छात्रों ने इसका वीडियो एक्स पोर्टल पर भी वायरल किया है, इसके बाद जब छात्रों ने हड्डी निकालने की शिकायत होटल के मैनेजर से की तब होटल का मैनेजर ने छात्रों का समस्त बिल माफ करने को कहने लगा।
शुक्रवार की शाम को कुछ छात्र होटल पंचाम कॉन्टिनेंटल में पहुंचे और नाश्ते का आडर दिया। एक छात्रा ने जैसे ही नाशता करने के लिए पर्दे को तोड़ा उसी समय पराठे के अंदर हड्डी का टुकड़ा प्राप्त हुआ यह देखकर सभी छात्र अचंभित रह गए।
उसके बाद छात्रों ने नाश्ता टेबल पर ही छोड़ दिया और होटल का बिल देकर वहां से सीधे कोतवाली पहुंचे कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद तुरंत कार्रवाई करने को छात्रों ने कहा। प्रार्थना पत्र देने वाले अभिषेक दिवाकर निवासी थाना प्रेम नगर बरेली ने नाश्ते के दौरान पराठे में हड्डी
निकालने की बात कही इसी बात को दूसरे छात्र अभिनव सिंह ने एकस पर अपनी शिकायत का वीडियो वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक दिवाकर अपने कुछ दोस्तों के साथ स्टेशन रोड पर स्थित होटल पंचम में नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे।
होटल पहुंचने के बाद छात्रों ने आलू के पराठे का आडर दिया एक छात्र के द्वारा आलू का पराठा तोड़ने के दौरान उसके अंदर हड्डी पाई गई इसे देखकर सभी छात्र अचंभित रह गए जिसका उन छात्रों ने वीडियो भी बना लिया उसके बाद उन्होंने इसकी
शिकायत मैनेजर से भी की तब मैनेजर ने छात्रों का बिल माफ करने की बात कही। परंतु छात्रों ने होटल का पूरा बिल भरने के उपरांत सीधे कोतवाली पहुंचे इन सभी छात्रों में से एक छात्रा के पिताजी सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट भी हैं