पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों के साथ होती है अभद्रता।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों के साथ होती है अभद्रता।

Thursday, February 1, 2024 | February 01, 2024 Last Updated 2024-02-01T13:28:24Z
    Share
पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों के साथ होती है अभद्रता।
 
सहसवान l  नगर में स्थित शाखा पंजाब नेशनल बैंक में कुछ कर्मचारियों के द्वारा ग्राहकों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया हे। 2 बजे से 3 बजे तक लंच समय होने का बहाना बनाकर कोई काम नहीं किया जाता है बैंक ग्राहक इंतजार में ही खड़ा रहता है।


जबकि बैंक सुबह 10  बजे खुलता है लेकिन  मैनेजर वा कर्मचारी 11:बजे तक बैंक में कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं और इधर 3  बजे से बैंक के गेट को बंद कर दिया जाता है


आवाज उठाने पर बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। इसकी शिकायत मैनेजर से करने पर भी मैनेजर कोई कार्रवाई नहीं करते जिससे ग्राहकों में आक्रोश पनपता जा रहा है।


 इस बाबत आज एक व्यापारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी इस बाबत जानकारी लेने के लिए शाखा प्रबंधक के मोबाइल पर बात करना चाही तो प्रबंधक का मोबाइल नहीं उठ सका।

 इसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने बैंक के के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों से की है अब देखते हैं आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है l
 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close