इमामबाड़े के मुतवल्ली की धारदार हथियार से की गई हत्या, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
रामपुर में इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना जनपद के अजीम नगर थाना क्षेत्र के परचाई गांव में आज शुक्रवार सुबह इमामबाड़े के मुतवल्ली की हत्या कर दी गई। घटना को इमामबाड़े के अंदर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
तस्वीर मिया (65) कई साल से स्थानीय इमामबाड़े के मुतवल्ली थे। उनकी हत्या की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों और अन्य से पूरी घटना के बारे में जाना।