सम्भल बहजोई।
संभल के पास चंदौसी रीठ मार्ग पर गन्ने से लटी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है।
चंदौसी रीठ मार्ग पर अरिल नदी के पुल के पास गन्ने से लटी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गांव जहांगीरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक बाबूजी (36) की गन्ने के नीचे दबकर मौत हो गई।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी बाबूजी ट्रैक्टर चालक है। वह गांव ढाढोल में स्थित वीनस शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से रोजाना ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर ले जाता है। मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे वह ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर शुगर मिल जा रहा था।
गांव जारई व अरिल नदी के पुल के बीच अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट पलट गई। हादसे में चालक गन्ने के नीचे दब गया। सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में गन्ने से नीचे से निकलवाया।