सम्भल बहजोई
बहजोई नहर शाखा का निर्माण पूरा, खरीफ में सिंचाई को मिलेगा पानी।
चंदौसी। बिजनौर गंगा बैराज से सिंचाई के लिए निकाली गई मध्य गंगा नहर की बहजोई शाखा का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विभाग ने टेस्टिंग भी कर ली है।
आगामी खरीफ की फसल में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। वही अधिकारी अमरोहा में रुके चंदौसी नहर शाखा के काम को जल्द शुरू कराने का दावा कर रहे हैं। इससे किसानों को खरीफ की फसल के लिए सुगमता से पानी मिल सकेगा।
मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद के जनपद के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना है। इसमें मुख्य नहर के अलावा चंदौसी शाखा की लंबाई करीब 60 किलोमीटर व बहजोई शाखा की
लंबाई 58 किलोमीटर है। बहजोई शाखा में संभल क्षेत्र के गांव चौकुनी में करीब 300 मीटर नगर के टुकड़े में किसानों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण पिछले कई साल से प्रोजेक्ट रुका था। नगर विभाग ने इस विवाद को खत्म कर दिया है।
साथ ही बहजोई शाखा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। नगर विभाग इसकी टेस्टिंग भी चुका है। आगामी खरीफ के सीजन में बहजोई शाखा क्षेत्र के किसानों को नगर से सिंचाई का पानी मिलना शुरू हो जाएगा। दोनों शाखाएं शुरू हो जाने पर संभल जनपद के 729 गांवों की करीब 63417 हेक्टेअर भूमि को नहर से सिंचाई का पानी मिल सकेगा।
चंदौसी नहर शाखा में भी हो चुका काम शुरू
चंदौसी नहर शाखा अमरोहा जनपद क्षेत्र के गांव कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर जानिब में करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में नहर का निर्माण नहीं हुआ है। किसान वहां अधिक मुआवजे की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि कुछ किसानों से सहमति हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर देंगे।
सिंचाई के लिए बिजनौर बैराज से बनाई जा रही मध्य गंगा नहर की मुख्य नहर की लंबाई करीब 18 मीटर चौड़ाई तली में है। इसके अलावा सिंचाई के लिए मुख्य शाखा में से रजवाहे, अल्पिका, एस्केप बनाई गई है। इन तली में चौड़ाई आठ मीटर, छह मीटर, चार मीटर व दो मीटर है।
शाखाएं संचालित होने पर बनेगी गूल
बहजोई, चंदौसी नहर शाखा के संचालित हो जाने के बाद सभी किसानों को नहर का पानी उपलब्ध कराने के लिए गूल बनाई जाएगी। इस गूल को बनाने की जिम्मेदारी अन्य संस्था को दी जाएगी।
ब्लॉक सिंचित क्षेत्र गांव
संभल 19338 361
बनियाखेड़ा 7947 61
पवांसा 19579 138
असमोली 15724 115
बहजोई 8299 54
कुल 63417 729
नोट: सिंचित क्षेत्र हेक्टेयर में है।