राहुल गांधी की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष सैकड़ो युवाओ ने कांग्रेस का हाथ थामा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राहुल गांधी की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष सैकड़ो युवाओ ने कांग्रेस का हाथ थामा

Thursday, February 1, 2024 | February 01, 2024 Last Updated 2024-02-01T12:19:49Z
    Share
राहुल गांधी की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के समक्ष सैकड़ो युवाओ ने कांग्रेस का हाथ थामा



बदायूँ : जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में आज सोथा मोहल्ला स्थित इकराम खान के चबूतरे पर जन संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया


 जिसमे सैकड़ों युवाओ ने राहुल गांधी के संघर्षों एवं उनकी जनभावना को प्रेरणा मानते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर अध्यक्ष असरार अहमद के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट आयी है। देश की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से गिर गयी है। ओमकार सिंह ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है, युवा नौकरी के लिए तरस रहे है और बीजेपी बेपरवाह है।


कहा कि लोकसभा चनुाव 2024 कांग्रेस मुद्दों पर लड़ेगी, क्योंकि बीजेपी ने देश कि जनता को विकास के मामले में दस साल पीछे कर दिया है। भाजपा ने दस साल में बीस करोड़ नौकरियां का जो वादा किया था,


उसे पूरा नहीं किया है। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि कानपुर में संवाद कार्यशाला का ये पांचवां कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से आने वाली 2024 की चुनाव की रणनीति के साथ-साथ संगठन के सशक्तिकरण और संगठन की पूर्णता को बढ़ावा मिलेगा।



 उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश में आगमन होगा। क्योंकि 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा का जो उन्होंने लक्ष्य रखाा है, उसके माध्यम से देश की जनता को वह संदेश देना चाहते हैं, 

सदस्यता लेने वाले युवाओं ने संवाद और कार्यशाला में मिलकर ये संकल्प लिया की राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाएं। इस अवसर पर एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली खान महासचिव शहर कांग्रेस कमेटी अकील अहमद सचिव


 शहर कांग्रेस कमेटी, जीत सिंह ने भी कांग्रेस में शामिल होने वाले साथियों का आभार करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी में आप सब का स्वागत है और हम सभी कांग्रेसजन आपके साथ मजबूती के साथ हर दुख सुख में आपके साथ खड़े नजर


 आएंगे। जन संवाद कार्यशाला में कांग्रेस का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से ‌आलम खान ,कमाल अहमद खान,जसीम मियां ,कलीम खान, शराफत अली हसन मियां ,रमेश पाल, कौसर खान सोहेल मियां ,जीशान हैदर, सलामत हुसैन, बरकतउल्ला आदि लोग रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close