गौशालाओं में आए दिन हो रही गोवंशों की मौत गौशालाओं के नाम पर जमकर हो रहा बन्दर बांट ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गौशालाओं में आए दिन हो रही गोवंशों की मौत गौशालाओं के नाम पर जमकर हो रहा बन्दर बांट ।

Monday, February 12, 2024 | February 12, 2024 Last Updated 2024-02-12T10:10:09Z
    Share
गौशालाओं में आए दिन हो रही गोवंशों की मौत गौशालाओं के नाम पर जमकर हो रहा बन्दर बांट ।

 दंहगवा ब्लॉक के ग्राम मालपुर तटेरा में भी तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे गोवंश

सहसवान। गौशाला में आए दिन भूख से तड़प तड़प कर गोवंशों की हो रही मौत का जिम्मेदार आखिर कौन जिनके लिए अपना निवाला बना रहे,


कुत्ते बता दे दंहगवा ब्लॉक के ग्राम सोनबुढी की गौशाला में कुछ समय पहले मरी हुई गोवंशों के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा गोवंशों को दफन ना कराकर उनको फेंकवा दिया है।


जिनके लिए कुत्ते नोच नोच कर अपना निवाला बना रहे थे दंहगवा ब्लॉक के ग्राम सोनबुढी गौशाला की वीडियो सोशल मीडिया पर एक बहुत ही तेजी के साथ वायरल भी हुई थी।


 जिसमें मरे हुए गोवंश के लिए कुत्ते नोच नोच कर खाते नजर आ रहे थे। उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही कोई गौशाला का मौका मुआयना किया गया


इसी तरह दंहगवा ब्लॉक के ग्राम मालपुर तटेरा में भी गौशाला के अंदर मृत अवस्था में एक गोवंश तड़प तड़प कर दम तोड़ता नजर आ रहा है। वही गौशाला के अंदर गंदगी का ढेर भी लगा हुआ नजर आ रहा है।


 वही एक तरफ जिले पर बैठे तेज तर्रार जिला अधिकारी कड़े निर्देशों के साथ आए दिन निर्देश भी देते नजर आ रहे हैं। कि किसी भी हाल में गोवंशों की दुर्दशा होती नजर नहीं आए


 वही चारे की व्यवस्था पूरी तरह होनी चाहिए लेकिन धरातल पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश भी हवा हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close