रिश्वत मांगने वाले होमगार्ड कमांडेंट की रिपोर्ट एंटी करप्शन ने शासन को भेजी
जनपद बरेली के अंतर्गत होमगार्ड की ड्यूटी को बहाल करने के लिए ₹30000 की रिश्वत मांगने वाला आरोपी जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट एंटी करप्शन ने लखनऊ मुख्यालय को भेज दी है
गति दिवस एंटी करप्शन की टीम ने चौबारी के रहने वाले होमगार्ड गौरव सिंह चौहान को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सैटेलाइट चौराहा बरेली से गिरफ्तार किया गया था गौरव चौहान से पूछताछ में ज्ञात हुआ
कि यह पैसे उसने जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह के कहने पर लिए हैं ₹30000 में सौदा हुआ था।। एंटी करप्शन के निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा ने दोनों के खिलाफ थाना
बारादरी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी, एंटी करप्शन की टीम आरोपी कमांडेंट से पूछताछ करने के लिए गुरूवार को उसके कार्यालय पहुंची थी ,लेकिन वह उपलब्ध नहीं मिले ।