सड़क हादसे में मिलक के ट्यूबवेल ऑपरेटर की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में मिलक के ट्यूबवेल ऑपरेटर की हुई मौत

Friday, February 16, 2024 | February 16, 2024 Last Updated 2024-02-16T14:29:58Z
    Share
सड़क हादसे में मिलक के ट्यूबवेल ऑपरेटर की हुई मौत

रामपुर। बरेली जिले में हुए सड़क हादसे में मिलक के रहने वाले पालिका के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। पालिका कर्मियों में भी शोक है। नगर के पटवाई रोड निवासी प्रेम बाबू


 गोस्वामी (55) नगर पालिका में संविदा पर ट्यूबवेल ऑपरेटर थे।आज शुक्रवार को वह बाइक से बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

दोपहर लगभग एक बजे शाही थाना क्षेत्र के बुझिया माइनर गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे प्रेमबाबू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


 हादसे को देख मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी जेब से मिले मोबाइल व आधार कार्ड से शव शिनाख्त की।


पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बरेली के मोर्चरी भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे एक विवाहित पुत्र छोड़ा है। वह हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष भी थे।

 मृतक के पुत्र ने थाना शाही में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। कानूनी कार्रवाई कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close