लोकसभा सांसद जनपद रामपुर से प्रत्याशी को लेकर सांसद घनश्याम सिंह लोधी का बड़ा बयान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोकसभा सांसद जनपद रामपुर से प्रत्याशी को लेकर सांसद घनश्याम सिंह लोधी का बड़ा बयान

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T14:54:16Z
    Share
लोकसभा सांसद जनपद रामपुर से प्रत्याशी को लेकर सांसद घनश्याम सिंह लोधी का बड़ा बयान

रामपुर- जनपद रामपुर के मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आज जिले से लेकर देश तक विपक्ष नजर नहीं आता विपक्ष का पूरी तरह से सुपड़ा साफ है।


 सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डबल इंजन की इस रेलगाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की इस रेलगाड़ी में विपक्ष का नामोनिशान बाकी नहीं है।


 मोदी और योगी की उपलब्धियां का व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने देश के उत्थान हेतु ऐतिहासिक कार्य किए हैं देश और गांव की सड़कों से लेकर देश के गरीबों तक उनके आशियाने पहुंचने का काम किया है


 जिसके माध्यम से आज हमारे देश में गांव से लेकर नगर तक नगर से लेकर शहर तक सभी के पास अपना पक्का आशियाना मौजूद है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद रामपुर मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं ऐतिहासिक हैं और मोदी जी ने देश का ऐतिहासिक उद्धार किया है।


आयोजित मौके पर घनश्याम सिंह लोधी ने यह भी बताया कि उनके अलावा मैदान में कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं है। और आगामी लोकसभा चुनाव में किसी दूसरे प्रत्याशी का कोई औचित्य भी नहीं है।

मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातंत्र को परिवार तंत्र की धरोहर समझने वाले सुल्तान सुल्तानी सनक से बाहर आ जाए वरना जनता उनको बाहर का रास्ता दिखा देगी।


उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए रात दिन एक करने के बाद देश के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक साहसिक कार्य किया है


इस कार्य ने उनके यश में चार चांद लगा दिये है। और देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इसका प्रसाद मतदान के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवश्य प्रदान करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close