रामपुर जिला अधिकारी ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, बंद गेट खुलवाया
रामपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर लंबे समय से गेट नंबर दो बंद पड़ा हुआ था। इस गेट को डीएम ने खुलवा दिया है। इस गेट से नैनीताल जाने वाली बसों की आवाजाही होगी। डीएम ने कहा कि किसी भी गेट पर जाम नहीं लगना चाहिए। बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने रोडवेज अफसरों को ये निर्देश दिए।
रामपुर रोडवेज बस स्टेशन के तीन गेट हैं। दो गेट बरेली रोड पर और एक गेट नैनीताल रोड पर है। रोडवेज प्रशासन ने कई साल पहले नैनीताल रोड के गेट को बंद कर रखा था।
इसकी वजह से नैनीताल जाने वाली बसें ज्यादातर बाहर से ही निकल जाया करती थीं। रविवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह रामपुर रोडवेज बस अड्डे पहुंच गए, जहां उन्होंने बसों के संचालन की स्थिति के बारे में रोडवेज कर्मियों से जानकारी ली।
रोडवेज बस अड्डे पर बिलासपुर की तरफ जाने वाली बसों और यात्रियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने लंबे समय से बंद पड़े गेट नंबर 2 को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। कहा कि इसी गेट से बिलासपुर की तरफ बसों का आवागमन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोडवेज बसें बस अड्डे के अंदर से होकर जानी चाहिए। डीएम ने कहा कि अफसर इसका सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य भी मौजूद रहे।
-
डीएम लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने दयावती मोदी एकेडमी पहुंचकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।