ग्राम कोल्हार के प्रा वि में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
सहसवान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निपुण भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कोल्हार में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, कोल्हार के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अनुकृति नाट्य मंच,
लखनऊ के कलाकारों संजीव, सोनू, राघवेंद्र मिश्रा, विष्णु गुप्त, पलक और आरती द्वारा नाटक कर अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया, मंच की टीम द्वारा नाटक जरा बच् के का मंचन कर् ग्रामीणों को मंत्र मुग्ध कर दिया,
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने डीबीटी धनराशि का सदुपयोग करने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने और साइबर क्राइम क्राइम से बचने की जानकारी देते हुए जागरूकता का संदेश दिया,