कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुआ घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुआ घायल

Sunday, February 11, 2024 | February 11, 2024 Last Updated 2024-02-11T12:13:27Z
    Share
कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हुआ घायल

रामपुर। रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार कार की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को मिलक के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए।


मामला जनपद की मिलक तहसील क्षेत्र के रहपुरा गांव निवासी पप्पू अपने निजी काम से मेहंदीपुर होते हुए रामपुर जा रहा था। पप्पू अपने गांव रहपुरा से चलकर मेहंदीपुर पार कर जैसे ही हाईवे पर आकर रामपुर की ओर मुड़ा वैसे


ही मिलक की ओर से आ रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर युवक काफी लहुलुहान हो गया। हादसे को देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।


 एकत्रित भीड़ में से ही किसी ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायलावस्था में बड़े युवक को उठाकर मिलक स्थित अपने किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गये।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close