लोकेशन बदायूँ
स्लग - प्रसव पीड़ा से तड़फ रही महिला को नर्श ने अस्पताल से वाहर निकाला । इलाज के आभाव में जच्चा बच्चा की हुई मौत ।
एंकर - मृतक महिला के पति व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी प्रसव पीडा से तड़फ रही थी जिसे लेकर आसफ पुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुॅचे थे आरोप है कि स्वास्थ केन्द्र पर तैनात स्टाप नर्स ने उसका डिलीवरी करने से इनकार कर दिया और अस्पताल से वाहर निकाल दिया । जिससे उस महिला की मौत हो गई ।
आपको बता दें कि पूरा मामला बदायूँ जिले के थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र के ग्राम सादुल्ला गंज का है जहाँ के रहने वाले सियाराम अपनी पत्नी मुन्नी को आसफपुर सामदायिक स्वास्थ केन्द्र पर लेकर पहुॅचे थे ।
आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाप नर्स ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला व उसके परिजनों वाहर निकाल दिया ।
उसके वाद महिला को एक निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे
कि रास्ते में ही जच्चा बच्चा की मौत हो गई । गुस्साए परिजनों ने दोनों शवों को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया । स्टाप नर्स के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग उठाने लगे ।
सूचना पर पहुॅची पुलिस के समझाने के वाद जाम खुलवाया गया । और पुलिस ने कार्यवाही करने का अश्वासन दिया है।