साइकिल से निशान लेकर खाटू रवाना हुए संजीव गुप्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साइकिल से निशान लेकर खाटू रवाना हुए संजीव गुप्ता

Tuesday, February 6, 2024 | February 06, 2024 Last Updated 2024-02-07T05:52:06Z
    Share
साइकिल से निशान लेकर खाटू रवाना हुए संजीव गुप्ता

बिल्सी। आज मंगलवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी में स्थित श्री श्याम भवन पर विश्राम कर रहे कन्नौज निवासी श्याम बाबा के प्रेमी गुरु जी संजीव गुप्ता साइकिल से


 श्री श्याम बाबा का निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के लिए रवाना हुए। बताते है कि आज संजीव गुप्ता ने अपनी सातवीं यात्रा शुरू करने से पहले श्री श्याम भवन से निशान उठाकर श्री खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए है।


 यहां पर भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया और संजीव गुप्ता को फूलमाला पहनाकर रवाना किया। इस मौके पर जितेन्द्र माहेश्वरी, कौशल देवल, कार्तिक माहेश्वरी, हर्षित माहेश्वरी,


गौरव देवल, मनोज मिस्त्री, निशांत देवल, आशीष माहेश्वरी, ऋतिक देवल, चिराग मस्तना, अमन गुप्ता, विशाल शाक्य, समेत सैकड़ो श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close