गन्ने के खेत में लगी आग आग बुझाने के दौरान महिला बुरी तरीके से झूलसी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गन्ने के खेत में लगी आग आग बुझाने के दौरान महिला बुरी तरीके से झूलसी

Friday, February 23, 2024 | February 23, 2024 Last Updated 2024-02-23T10:37:47Z
    Share
गन्ने के खेत में लगी आग आग बुझाने के दौरान महिला बुरी तरीके से झूलसी

इलाज के दौरान हुई महिला की मृत्यु

जनपद बरेली के अंतर्गत थाना शेरगढ़ के ग्राम नगरिया कला में एक किसान के गनने के खेत में आग लग गई, आज को बुझाने पहुंची महिला गंभीर रूप से जल गई उसके उपरांत उसके परिजन उसको जिला अस्पताल में ले गए


जहां उनको भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसकी मृत् घोषित कर दिया इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया ।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरिया कला थाना शेरगढ़ जनपद बरेली की निवासी 56 वर्षीय शशि देवी पत्नी मुन्नालाल के खेत में किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दी ,इसकी चिंगारी से उसके खेत में आग लग गई


जब इसका पता शशि देवी को कुछ लोगों के द्वारा चला तो वह तुरंत अपने खेत पर आग बुझाने को पहुंची ,आग बुझाने के चक्कर में वह गंभीर रूप से झुलस गई, जिनको उपचार के लिए उनके परिजन जिला अस्पताल ले गए


 अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उनका चेक करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया, उनकी मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना जिला अस्पताल के द्वारा पुलिस को दी गई उसके उपरांत पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


 मृतक के बेटे महावीर ने बताया कि उनके खेत में गाने की फसल खड़ी हुई है किसी ने बीड़ी पीने के बाद उसको उनके खेत में फेंक दिया, जिससे उनके खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आगे विकराल रूप धारण कर लिया इस आग को बुझाने मेरी मां खेत पर गई थी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close