एफ एल एन प्रशिक्षण के प्रथम चरण का हुआ समापन।
बी आर सी कौलहाई पर निपुण भारत मिशन के चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
मुजरिया=बी आर सी कौलहाई पर आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के समापन पर संदर्भदताओं ने भाषा और गणित की बारीकियों को बताया।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित एफ एल एन पर आधारित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के समापन पर संदर्भदाता ए आर पी राजन यादव,ओमप्रकाश,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार और
खालिद कुरैशी ने 50 50के अलग अलग बनाए गए तीन बैचों के प्रतिभागी शिक्षकों को भाषा और गणित में बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान पर गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में विद्यालय में शिक्षण प्रक्रिया को आसान बनाने के गुर बताते हुए शिक्षकों ने समूह गतिविधि कर प्रस्तुतिकरण किया।
आधारशिला संदर्शिकाओ,टी एल एम,शिक्षक डायरी का प्रयोग बताते हुए समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।