बरेली में बड़े पैमाने पर हो रहा नशे के धंधे का हुआ भंडाफोड़।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में बड़े पैमाने पर हो रहा नशे के धंधे का हुआ भंडाफोड़।।

Wednesday, February 21, 2024 | February 21, 2024 Last Updated 2024-02-21T10:05:51Z
    Share
।।बरेली में बड़े पैमाने पर हो रहा नशे के धंधे का हुआ भंडाफोड़।।

  लगभग 3 करोड़ की नशीली दावों के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

  जनपद बरेली मैं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीबीगंज पुलिस के छापे में बरेली स्टेट किला के मेडिकल स्टोर और महेशपुर गांव से बारा में प्रतिबंधित दावों की कीमत लगभग 3 करोड रुपए आकी गई है


इस मेडिकल स्टोर पर इन दावों के ज्यादातर खरीददार युवा वर्ग के और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल थे, किला मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान उसके मालिक मने अंसारी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, और उसके भाई बबलू उर्फ कमर अली के विरुद्ध थाना सीबीगंज में ए एन टी एफ के उप निरीक्षक विकास यादव की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।।
गति दिवस नारकोटिक्स विभाग की टीम ने किला इलाके में किला मेडिकल स्टोर पर छाप मारा था, कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से बड़ी संख्या में नशीली दवाएं पाई गई थी


 ,दुकान मालिक मुनने मंसूरी से जब विभाग ने शक्ति से पूछताछ की तो उसने सीबी गंज स्थित अपने घर के सामने महेशपुर गांव में बने गोदाम का पता भी बताया जहां पर पुलिस ने जब बीती रात छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में नशीली दवाइयां का जखीरा बरामद हुआ इन दावों के जखीरा में ट्रामाडिल, अल्प्राजोल,कोडाइन ,नाइट्रपीजैम व अन्य नशीली दवाएं बरामद की गई पुलिस ने आरोपी मुनने मंसूरी ब उसके फरार हुए भाई बबलू उर्फ कमर अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एवं मुनने अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

  विभाग का कहना है सालों से चल रहा था बरेली में नशीली दावों का खेल विभाग को नहीं लगी इसकी भनक।। लखनऊ के नारकोटिक्स विभाग उसे समय दंग रह गए जब उन्होंने सीबीगंज के महेशपुर गांव में मेडिकल संचालक के घर छापा मारा अधिकारियों को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी


 कि इतनी बड़ी संख्या में नशीली दावों का जखीरा गोदाम से बरामद हो जाएगा एंटी नारकोटिक्स और पुलिस ने गोदाम से 8 पेटी बरामद की जिसमें 19584 नशे के कैप्सूल मिले इसके अलावा अन्य पेटी में बड़ी संख्या में नशे के कप सिरप व अन्य


 नशीली दवाई के साथ-साथ 160000 रुपए कैश भी बरामद किया, गोदाम के आसपास रहने वाले मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सप्ताह में कई बार यहां पर रात में बड़ी बड़ी गाड़ियों से भरकर माल लाया जाता है


वह लोग समझते थे कि मेडिकल संचालक एक बड़ा कारोबारी है इस लिहाज से वह अपनी दुकान के लिए थोक में माल लाता होगा ,लेकिन जब सोमवार को नारकोटिकस विभाग की टीम ने वहां छापा मारा तो मोहल्ले के लोगों के सामने उसकी सारी हकीकत सामने आ गई गोदाम के पास ही मेडिकल संचालक की एक आलीशान कोठी बनी हुई है


जहां से गोदाम पर पूरी निगरानी रखी जाती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि बरेली जिला के विभाग को लंबे समय से चल रहे नशीली दावों के खेल की जानकारी भी नहीं हो पाई।।
 दूसरी तरफ मुन्नी अंसारी के भाई जो कि अपना मेडिकल संचालक के मालिक है फरार हो गए हैं


उनकी तलाश में टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नारकोटिक्स और ड्ग विभाग की टीम ने पूरी प्लानिंग से छापा मार कर कार्रवाई की होती तो इससे बड़ा नशीली दावों का जखीरा पकड़ा जाता। किला मेडिकल स्टोर पर जैसे ही छापा मार कार्रवाई शुरू हुई उसके पास में ही किला कोठी गली में उसके भाई बबलू उर्फ कमर अली का भी अपना मेडिकल स्टोर के नाम से अपनी दुकान है

घटना की सूचना लगते ही बबलू अपना मेडिकल स्टोर बंद कर वहां से फरार हो गया नारकोटिक्स टीम ने बबलू उर्फ कमर अली को भी इस मामले में नाम दर्ज किया है टीम का कहना है कि उसकी दुकान पर भी नशीली दावों के होने की आशंका है इसके यहां भी नशेड़ियों का बड़ी मात्रा में आना-जाना लगा रहता था। मामले में आरोपी बनाए


जाने के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम दुकान को सील करने की तैयारी कर रही है, जिससे कि दुकान मालिक के द्वारा उसमें कोई भी किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ना हो सके, इन नशीली दावों का कारोबार दोनों भाई काफी लंबे समय से कर रहे थे, जनता को गुमराह करने के लिए बबलू ने अपने मेडिकल स्टोर पर 20% छूठ का बोर्ड भी लगाया हुआ है जिससे ग्राहक ज्यादा से ज्यादा संख्या में उसके यहां पहुंचे।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close