श्रीमती पारुल गुप्ता धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रीमती पारुल गुप्ता धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

Thursday, February 15, 2024 | February 15, 2024 Last Updated 2024-02-15T10:20:53Z
    Share
श्रीमती पारुल गुप्ता धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

धर्म रक्षा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक श्रीमहंत डॉ. आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में श्रीमती पारुल गुप्ता को सर्वसम्मति से धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने श्रीमती पारुल गुप्ता के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती पारुल गुप्ता एक अनुभवी कर्मठ एवं सनातन धर्म के प्रति समर्पित महिला हैं,

आपका धर्म संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान रहा है, आपकी अद्भुत योग्यता को से प्रभावित होकर आपको धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
     

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने अपनी मंगल कामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती पारुल गुप्ता जैसी तेजस्वी और लोकप्रिय महिला के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मातृशक्ति में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

*धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठनमंत्री जगदीश गुप्ता ने कहा कि संगठन में जब मातृशक्ति बराबर की सहयोगी हो जाती है तो संगठन को ऊंचाइयां प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता,हमें विश्वास है श्रीमती पारुल गुप्ता के नेतृत्व में मातृशक्ति उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर होगी।


श्रीमहंत डा.आदित्यानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण ने भी श्रीमती पारुल गुप्ता को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
बैठक में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, चन्द्रमोहन शास्त्री, भुवनेश्वर शर्मा, रविकांत गौतम, मनीष कृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित थे।


श्रीदास प्रजापति राष्ट्रीय महामंत्री धर्म रक्षा संघ
बदायूं के जिला अध्यक्ष द्वारा ब जिला सचिव राजेश गुप्ता बदायूं के पदाधिकारी ने पारुल गुप्ता को फोन पर बधाई 



CLOSE ADS
CLOSE ADS
close