धमोरा हाईवे पर स्थित राहुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल गुप्ता की ओर से हुआ भंडारे का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को रामपुर- बरेली नेशनल हाईवे स्थित धमोरा बाईपास के जीरो पॉइंट पर भंडारे का आयोजन हुआ।
भण्डारे में काफी संख्या में आकर लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भट्ठा मालिक लाला राहुल गुप्ता से बात की तब उन्होंने बताया कि माह की हर 29 तारीख को यहां भंडारे का आयोजन किया
जाता है जिससे नजदीक के गांव के अलावा दूर तक से काफी संख्या में लोग भंडारे में आकर शामिल होते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं।