मोहब्बत की दुकान’ लेकर यूपी पहुंचे राहुल गांधी; पहले दिन चंदौली में जनसभा को संबोधित किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोहब्बत की दुकान’ लेकर यूपी पहुंचे राहुल गांधी; पहले दिन चंदौली में जनसभा को संबोधित किया

Friday, February 16, 2024 | February 16, 2024 Last Updated 2024-02-17T04:33:12Z
    Share
मोहब्बत की दुकान’ लेकर यूपी पहुंचे राहुल गांधी; पहले दिन चंदौली में जनसभा को संबोधित किया

February 16, 2024

यूपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के बाद आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पहुंची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी इस यात्रा को मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकालेंगे। उन्होंने इस यात्रा को नफरत के बाज़ार में ‘मोहब्बत की दुकान’ का भी नाम दिया है।


पहले दिन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद रोड़ शो करते हुए बनारस में रात्रि स्टे किया।


जनपद चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि इस समय देश में गरीबों के खिलाफ, बेरोजगारों के खिलाफ सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय अलग-अलग तरीके का अन्याय हो रहा है।


 जिससे उनको दर्द हो रहा है। इसीलिए देश में नफरत और हिंसा फैली रही है। उन्होंने कहा अरबपतियों के लिए गरीब किसानों की ज़मीन छीनी जा रही है, मंहगाई बढ़ रही है। मगर इसके बारे में मीडिया आपको कभी नहीं दिखाएगा।



उन्होंने कहा कि इस समय दो प्रकार का भारत बना दिया गया है। एक भारत एक प्रतिशत लोगों का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अड़ानी और अंबानी जैसे लोग आते हैं। वहीं दूसरे भारत में देश के गरीब, किसान और बेरोजगार आते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा


 कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम में आप ने अमिताभ, अड़ानी और अंबानी समेत दो तीन भाजपा के नेताओं को अवश्य देखा होगा। लेकिन, किसी गरीब, मजदूर और किसान में से कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रतिष्ठान में किसान,


 गरीब, मजदूर यहां तक की देश की आदिवासी राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा से हम आपके साथ न्याय और एकता की बात करना चाहते हैं। इस समय हिन्दुस्तान में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है।


इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय, कन्हैया कुमार, जय राम रमेश,


विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा (मोनू), कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, यूपी प्रभारी अभिनाश पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जावेद नदीम आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close